CG – मजदूर की मौत: घर बनाने के दौरान हुआ बड़ा हादसा… तीसरी मंजिल से गिरे 2 मजदूर… एक की मौत, दूसरा घायल

A major accident happened during the construction of a house

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल से दो मजदूर नीचे गिर गए, जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्‍पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूर का नाम राजू पटेल है। घायल मजदूर का नाम महेंद्र यादव है। पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र का है। बताया यह भी जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान में मकान मालिक द्वारा बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से काम करवाया जा रहा था। बालोद शहर के रामदेव चौक पर एक निर्माणाधीन मकान में काम चल रहा है। इस कार्य में लगे 2 मजदूर तीसरे मंजिल से नीचे गिर गए, जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे हाई सेंटर में रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

Exit mobile version