रिसाली निगम क्षेत्र के वार्ड नं. 23 के हनुमान मंदिर परिसर में बनेगा लघु उद्यान… विधायक चंद्राकर ने किया भूमिपूजन; पार्षद निधि से होगा निर्माण

भिलाई। रिसाली निगम के वार्ड 23 प्रगति नगर में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर ने श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में बनने वाले लघु उद्यान का भूमि पूजन विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस उद्यान का निर्माण वार्ड पार्षद के निधि से ₹6 लाख की लागत से किया जाएगा। उद्यान के निर्माण से क्षेत्रवासियों को एक सुंदर और स्वच्छ स्थान मिलेगा, जहां वे सुकून के पल बिता सकेंगे। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और क्षेत्र के विकास हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह लघु उद्यान न केवल धार्मिक स्थलों की शोभा बढ़ाएगा, बल्कि आस-पास के निवासियों को भी स्वच्छ और हरियाली से युक्त वातावरण प्रदान करेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद धर्मेंद्र भगत, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, महामंत्री राजू जंघेल, श्रीकांत राहतगवाकर, मंजू लता पांडे, शिल प्रकाश, अनुपम गोस्वामी, मधु वंदना, गीता गुप्ता, पुष्प लता, विष्णु मिरा सिंह, सरस्वती देवी, रामानंद राय, विनोद कुमार वर्मा, सी. के . पारधी महेंद्र बेगानी, रविंद्र भगत, राजेंद्र सिंगार, बीपी यदु, राम चरण साहू, रजज्वलि सोनी, खुशी राम सोनी, विशाल ठाकुर, संजय गुप्ता, एन.आर. बसरकर, ओम प्रकाश सिंह, संतोष मेहता, कमलेश सिंह, संतोष कुशवाहा, संजय शर्मा, शंकर पेरी, अमल पंजल, लोरिक, डी एन राणा एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...