100 Years of Rafi: मोहम्मद रफी की जयंती पर सजेगी सुरों की महफिल, आज शाम भिलाई में भव्य संगीत संध्या का आयोजन

भिलाई: भारतीय संगीत के स्वर्णिम अध्याय और अमर गायक मोहम्मद रफी की शताब्दी जयंती पर भिलाई रफी फाउंडेशन के तत्वावधान में एक यादगार संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 24 दिसंबर की शाम 6 बजे, सेक्टर-1 स्थित नेहरू सांस्कृतिक सदन में होगा।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मोहम्मद फैजी ने बताया कि इस संगीतमय शाम में शहर के प्रतिभाशाली गायक रफी साहब के कालजयी मधुर गीतों को अपनी आवाज़ में प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। यह संगीत संध्या आपको रफी साहब के सदाबहार गीतों की यादों में डुबो देगी। मंच पर प्रस्तुत किए जाएंगे उनके सुपरहिट नगमें जैसे:
“सौ साल पहले मुझे तुमसे प्यार था”
“बदन पे सितारे लपेटे हुए”
“दर्दे दिल दर्दे जिगर”
“ले गये दिल गुडिया जापान की”
और कई अन्य लोकप्रिय गीत, जो रफी साहब की आवाज़ का जादू फिर से जीवंत कर देंगे।

इस संगीत आयोजन की संगीतमय प्रस्तुति बैंड डायरेक्टर वर्मा के नेतृत्व में विशेषज्ञ संगीतकारों और गायकों द्वारा दी जाएगी, जो इस मौके के लिए दिन-रात रिहर्सल कर रहे हैं। इस विशेष अवसर पर, दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे करेंगे। विशेष अतिथियों में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) और जिला पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला भी शामिल होंगे।

संगीत प्रेमियों से अपील:
कार्यक्रम पूर्णतः गैर-लाभकारी है और सभी संगीत प्रेमियों के लिए खुला है। रफी साहब की 100वीं जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर भिलाई के संगीत प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें। संगीत के जादू से भरी इस शाम का सपरिवार आनंद उठाए – 24 दिसंबर, शाम 6 बजे, नेहरू सांस्कृतिक सदन, भिलाई में।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...