20 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, सरकार की नीति से प्रभावित होकर छोड़ा हिंसा का रास्ता

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले में 20 लाख रुपये के संयुक्त इनामी नक्सली दंपति ने हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लेते हुए पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 और शासन के विकासोन्मुखी प्रयासों से प्रभावित होकर 14 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर नक्सली धनुष उर्फ मुन्ना (आयु 25 वर्ष) और उनकी पत्नी 6 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली रोनी उर्फ तुले (आयु 25 वर्ष) ने आत्मसमर्पण किया।

ये दोनों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के माड़ डिवीजन, बस्तर, MMC (मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ जोन) से संबंधित कैडर हैं। दंपति टाण्डा-मलाजखण्ड एरिया में सक्रिय रहे हैं और विभिन्न नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...