दुर्ग में धर्मांतरण का मामला : ठाकुर परिवार के घर चल रही थी प्रार्थना सभा, बजरंगियों ने किया विरोध, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। जिला मुख्यालय दुर्ग में धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। यहां करहीडीह बस्ती में रहने वाले एक ठाकुर परिवार के यहां प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इसकी जानकारी लगते ही बजरंग दल के लोगों ने घर को घेर लिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा ने बताया कि करहीडीह बस्ती में उषा ठाकुर, किशोर ठाकुर के घर में रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ था। वहां करीब 40-50 लोग मौजूद थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ये लोग काफी लंबे समय से इसी तरह अपने घर में प्रार्थना सभा का आयोजन करते हैं और गरीब असहाय लोगों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाते हैं।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अनिल गुर्जर ने बजरंग दल को धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा था। इसके चलते बजरंगियों ने किशोर ठाकुर के ऊपर नजर बनाई और उन्हें पता चला कि रविवार को उसने फिर से प्रार्थना सभा का आयोजन किया है। जब वो लोग वहां पहुंचे तो देखा कि किशोर ठाकुर के निवास में 40-50 हिंदू परिवार को बुलाकर प्रार्थना की आड़ में उनका धर्मांतरण कराया जा रहा था।

बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसक वहां विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की और कार्रवाई की मांग की ही। बजरंगियों के काफी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मामले का शांत कराया और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस का कहना है कि वो प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों से बयान लेंगे, यदि इस तरह की कोई बात या शिकायत आई तो वो ऐसा करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल विभाग के सह संयोजक राकेश रामलोचन तिवारी, बजरंग दल दुर्ग जिला संयोजक सौरभ देवांगन, विश्व हिंदू परिषद दुर्ग नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव, बजरंग दल दुर्ग नगर संयोजक बलदाऊ साहू सहित बड़ी संख्या में बजरंगी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...