बंद फैक्ट्री के पीछे मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने DNA टेस्ट के लिए भेजा रायपुर

धमतरी। जिले के भोयना गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बंद पड़ी फैक्ट्री के पीछे सेप्टिक टैंक के पास नरकंकाल मिला। ग्रामीणों ने जब मिट्टी में से झांकती खोपड़ी देखी तो उनकी रूह कांप उठी। यह नरकंकाल 5 साल पुराना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। भोयना गांव के लोगों ने पुराने पुट्ठा फैक्ट्री के पीछे कुछ हड्डियां देखीं। जब पास जाकर देखा तो मिट्टी के अंदर से एक नरकंकाल साफ नजर आ रहा था। खोपड़ी समेत कई हड्डियां अलग-अलग बिखरी पड़ी थीं।

पुलिस ने नरकंकाल को जांच के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा है, जहां DNA टेस्ट और अन्य मेडिकल जांच की जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या थी या कोई और मामला है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...