CG News : तेज रफ्तार पिकअप ने पुलिस जवानों को कुचला, प्रधान आरक्षक की मौत, नगर सैनिक की हालत गंभीर

धमतरी। शहर में गश्त के दौरान हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नगर सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नगर सैनिक को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 3:30 बजे प्रधान आरक्षक विजय बैरागी और नगर सैनिक दिलीप पांडे रात्रि गश्त कर सिहावा चौक की ओर पहुंचे ही थे कि संजय आर्ट्स के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन क्रमांक CG05 AV 0232 (हिन्द ट्रांसपोर्ट) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बाइक नगर सैनिक दिलीप पांडे चला रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप चालक बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में प्रधान आरक्षक विजय बैरागी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दिलीप पांडे को तत्काल उपचार के लिए मसीही अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

इस दुखद घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। साथी पुलिसकर्मियों और परिचितों ने प्रधान आरक्षक विजय बैरागी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...