भिलाई में आयोजन हुआ दो दिवसीय राज्य स्तरीय गतका सेमिनार… ट्रेनिंग लेने छत्तीसगढ़ के कई जिलों से आए खिलाड़ी, PTI और ऑफिसियल

A two-day state level Gatka seminar was organized in Bhilai

भिलाई। न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा 3, 4 मई को गुरुनानक स्कूल सेक्टर 6 दो दिवसीय गतका को , रैफरी सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सूरजपुर, महासमुंद, कोरबा, धमतरी, बालोद, बेमेतरा कबीरधाम, मानपुर मोहला के 70 खिलाड़ीयों, पीटीआई और ऑफिसियल ने भाग लिया। एसोसिएशन के सहसचिव और तकनीकी विशेषज्ञ अमन सिंघ, करन सिंघ, और राजवीर सिंघ द्वारा गतके की बारिकियों, पाइंट्स, फाउल्स, ग्राउंड और सभी गतके संबंधी आवश्यक जानकरियां से अवगत कराया। जिससे सभी रैफरी कोच अपने जिलों में खिलाड़ियों को गतके का प्रशिक्षण दे सकें।

वर्कशॉप में सभी ऑफिसियल के टेस्ट भी लिये गये और अंकों के आधार पर उनके प्रमाणपत्र दिये गए। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदरजीत सिंघ छोटू ने बताया कि हमारा उद्देश्य इस ऐतिहासिक खेल का पूरे प्रदेश में प्रचार प्रसार करना है। जिससे खिलाड़ी इस खेल के माध्यम से अपना भविष्य बना सकें। सभी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जायेगी, जिससे वो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदरजीत सिंघ छोटू, महासचिव जसवन्त सिंघ खालसा, कोषाध्यक्ष मलकीत सिंघ लल्लू, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, कल्पना स्वामी, रामदास सिंघ, गुरूनानक स्कूल के चैयरमेन मनजीत सिंघ, लखविंदर सिंघ, और कई गतका खिलाड़ी गतका प्रेमी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...