RAIPUR BIG BREAKING: मजदूरों से भरी गाड़ी हुई हादसे का शिकार… अनियंत्रित हो कर पलटी; करीब 40 घायल, 3 लोगों की… ज्यादातर महिलाएं शामिल

  • रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा
  • मजदूरों से भरी वहां हुई हादसे का शिकार
  • तेज स्पीड के वजह से अनियंत्रित हो के पलटी गाड़ी
  • हादसे में करीब 40 लोग हुए घायल, ज्यादातर महिलाएं शामिल
  • 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमे करीब 40 की घायल होने की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि, एक तेज रफ़्तार वाहन अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गई। जिसमें करीब 40 लोग घायल हो गए हैं जिसमें 3 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों की संख्या में ज्यादातर महिलाएं शामिल है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वहान में 40 मजदूर सवार होकर CIL बाड़ी कार्य करने जा रहे थे। वाहन की स्पीड तेज थी इसलिए वह अनियंत्रित होकर पलट गई। रहत की बात ये है कि हादसे में अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। सभी घायलों के परिजनों को हादसे के बारे में सुचना दे दी गई है।

Exit mobile version