AIIMS में भर्ती है ब्लड कैंसर से पीड़ित महिला, पति ने विधायक से लगाई मदद की गुहार… मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना से मिली इलाज के लिए सहायता; MLA रिकेश सेन ने सौंपा 50 हजार रूपए का चेक

भिलाई। अपनी पत्नी के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाने पति वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के पास पंहुचा। दरहसल रावणभाठा शंकर पारा सुपेला निवासी चंद्रमणि कोसले का ब्लड कैंसर की वजह से एम्स में उपचार किया जा रहा है। उनके परिवार और पति ने विगत दिनों चंद्रमणि के उपचारार्थ आर्थिक सहायता की मांग वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से की थी। सेन ने तत्काल मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के तहत पत्र लिखा नतीजतन राज्य शासन ने महिला के उपचार में सहयोग हेतु 50 हजार रूपये का सहायता चेक दिया है। विधायक रिकेश सेन ने आज यह चेक चंद्रमणि कोसले के पति को सौंपते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। कोसले ने विधायक की इस फौरी पहल के लिए उनका आभार माना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...