भिलाई के सेक्टर-9 हॉस्पिटल में नर्सों के चेंजिंग रूम का वीडियो बनाता था युवक, कपड़े बदलते समय नर्स ने पकड़ा

भिलाई: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सेक्टर – 9 अस्पताल में महिला चेंजिंग रूम में चोरी-छुपे वीडियो बनाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल के आईसीयू में कार्यरत नर्सों ने बताया कि 25 वर्षीय संविदा अटेंडेंट चेंजिंग रूम में मोबाइल लगाकर वीडियो बनाता था। एक संविदा नर्स ने चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते समय मोबाइल देखा। उसने तुरंत शोर मचाया, जिससे यह मामला उजागर हुआ। बीएसपी प्रबंधन ने समय रहते आरोपी को पकड़ लिया और उसका मोबाइल जब्त कर लिया। प्रबंधन ने आरोपी को नौकरी से निकाल दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बीएसपी के एक कॉन्ट्रैक्ट लेबर ने पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 में ड्यूटी के दौरान आईसीयू में बने चेंजिंग रूम के रोशनदान से कपड़े बदलते हुए एक नर्स का मोबाइल से वीडियो बना रहा था।

जब युवक वीडियो बना रहा था उसी दौरान एक नर्सिंग स्टाफ ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। उनसे उसका मोबाइल छीनकर हॉस्पिटल प्रबंधन को दे दिया। प्रबंधन ने आनन-फानन में नर्स और उसके परिवार से बात की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...