आज कांट्रेक्टर कॉलोनी में रहेगी जन्माष्टमी की धूम…बाल कलाकार आरू साहू देंगी LIVE परफॉर्मेंस, छत्तीसगढ़ी गानों की सजेगी महफील

भिलाई। आज शहर के कांट्रेक्टर कॉलोनी में जन्माष्टमी की धूम रहेगी। बाल कलाकार आरू साहू लाइव परफॉर्मेंस देंगी। आयोजक अजीत साहू ने बताया कि, श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन कांट्रेक्टर कॉलोनी, श्री राम मार्केट, भिलाई में किया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी दही हांडी की धूम रहेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ी सुप्रसिद्ध नन्हीं गायिका आरु साहू इस आयोजन में कृष्ण जी की भक्ति में सभी कृष्ण भक्तों के ऊपर गीत संगीत की दही बरसाने के लिए आ रही है। शाम 7 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

Exit mobile version