कांग्रेस संगठन में पार्षद अभय सोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी: कांग्रेस में OBC विभाग का संभालेंगे जिम्मा, बनाए गए भिलाई जिलाध्यक्ष

भिलाई। सेक्टर-10 सिविक सेंटर से कांग्रेसी पार्षद अभय कुमार सोनी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी के बाद से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) के चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव के लेटरहेड से आदेश जारी हुआ है। आदेश में दुर्ग शहर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपक सिन्हा, दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा को बनाया गया है। इसी प्रकार भिलाई जिलाध्यक्ष की कमान अभय कुमार सोनी को सौंपा गया है। आपको बता दें कि पूर्व बीएसपी कर्मी अभय ने पहली बार चुनाव लड़ा और सिविक सेंटर सेक्टर-10 से जीते। उसके बाद से वार्ड की तस्वीर बदली और उनके कामों से प्रभावित होकर संगठन ने जिम्मेदारी दी है।

Exit mobile version