भिलाई में ACB/EOW का छापा, होटल कारोबारी के ठिकानों पर करीब 20 अफसर कर रहे छानबीन

दुर्ग। भिलाई में एक बार फिर ACB/EOW की टीम ने छापा मारा है। नेहरू नगर ईस्ट निवासी होटल व्यवसायी अनिल कुमार पाठक के होटल एवं निवास में एसीबी एवं ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश दी है। करीब 20 अफसर होटल कारोबारी के ठिकानों पर पहुंचे हैं और छानबीन कर रहे।

बताया जा रहा कि आय से अधिक संपत्ति मामले की शिकायत के बाद आज सुबह ACB/EOW की टीम भिलाई पहुंची है। टीम हैप्पी आवर्स इन के संचालक अनिल पाठक के घर पर छानबीन कर रहे। बताया जा रहा कि नेहरू नगर ईस्ट निवासी होटल व्यवसायी अनिल कुमार पाठक राज्य के आईएएस, आईपीएस अधिकारियों के करीबी हैं।