CG – ACB इन एक्शन: रिटायर्ड लैब टेक्निशियन से बाबू ने की रिश्वत की डिमांड… 50 हजार लेते बाबू को रंगे हाथ एसीबी ने पकड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के DME कार्यालय में ACB ने बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चवाराम बंजारे ने रिटायर्ड कर्मी रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद ACB ने 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

दरअसल, प्रार्थी तुकाराम लहरे (रिटायर्ड लैब टेक्निशियन) द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी कि उनके जीपीएफ एवं अन्य राशि निकालने के एवज् में चवाराम बंजारे, बाबू, आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा कार्यालय स्वास्थ्य भवन नया रायपुर द्वारा 50,000 रू. रिश्वत की मांग की गई है।

पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पश्चात् आज 16 जून को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से चवाराम बंजारे, बाबू को 50,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...