दुर्ग में ड्यूटी जा रहे युवक के साथ हुआ हादसा: कार सवार ने बाइक सवार को ठोका… मौके पर हो गई मौत, कई घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव

दुर्ग। दुर्ग के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई है। दरहसल एक MP पासिंग कार सवार ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मर दी। मृतक की पहचान कोपेडीह गांव निवासी यशवंत साहू के रूप में हुई है। यशवंत रायपुर ड्यूटी जाने निकला था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि, हादसे के बाद मृतक का शव कई घंटे सड़क पर पड़ा हुआ था।

हादसे की जानकारी मिलते ही अम्लेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9.40 बजे ग्राम सांकरा पानी टंकी के पास सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने यशवंत को टक्कर मार दी। हादसे में यशवंत के सिर और पैर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की बाइक सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना में प्रयुक्त कार अंचल मिश्रा की है, जो पीएनबी बैंक का कर्मचारी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद मृतक यशवंत का शव सड़क पर पड़ा हुआ था। जिस देख आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर मिलते ही ASP ग्रामीण वेदव्रत सिरमौर, SDOP आशीष बंछोर, टीआई केशव कोसले ने मौके पर मोर्चा संभाला। आसपास के थानेदारों को भी बुलाया गया। लेकिन ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे थे। काफी समझाने के बाद ग्रामीण शव को उठाने को तैयार हुए। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नए थानेदार ने डायल 112 के कर्मियों को लेट पहुंचने को लेकर फटकार भी लगाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...

रायपुर में होगा NHM कर्मचारियों का महासम्मेलन : 13...

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन...