भिलाई के DAV स्कूल में हादसा… चौथी के दो बच्चे हुए घायल; चलती क्लास में गिरा सीलिंग का प्लास्टर… निगम और शिक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची, प्रिंसिपल ने क्या कहा?

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई के बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-2 स्थित DAV इस्पात विकास विद्यालय की क्लास 4 सेक्शन- बी में शनिवार को सुबह-सुबह एक हादसा हो गया है। क्लास की सीलिंग का प्लास्टर गिरने से दो बच्चे घायल हो गए। स्कूल ने आनन-फानन में बच्चों सेक्टर-6 स्थित एक अस्पताल ले गए और पैरेंट्स को बुलाकर घर भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम भिलाई की टीम भी मौके पर पहुंची और क्लास रूम की बिल्डिंग का भौतिक निरीक्षण किया।

दुर्ग जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय से लेखाधिकारी राजेश ओझा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डीओ साहब के द्वारा फोन पर जानकारी दी गई कि सेक्टर-2 स्कूल में छत का छज्जा गिरा जिससे बच्चे घायल हो गए हैं। उनके निर्देश पर मैं स्कूल में उपस्थित हुआ और जिस कमरे में यह घटना घटित हुई उस कमरे का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और देखा कि एक हिस्सा जो है छत का, वो गिरा हुआ है और इसके कारण वहां बैठे दो चौथी क्लास के बच्चे राघव और समर के हाथों में हल्की चोट आई है।

पूरे मामले में प्राचार्य प्रियंका शुक्ला ने कहा कि स्कूल बिल्डिंग के दूसरी मंजिल में यह हादसा हुआ है और घटना के तुरंत बाद उन्होंने बच्चों को शिक्षकों के साथ हॉस्पिटल भेजा उन्हें मामूली चोट होने की वजह से उन्हें पैरेट्स के साथ घर भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...