छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हादसा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का पंडाल गिरने से मची अफरा-तफरी… कई दूल्हा-दुल्हन सहित आधा दर्जन ग्रामीण घायल

जशपुर। जशपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम के दौरान अचानक पाईप पंडाल के गिर जाने से दुल्हा-दुल्हन सहित दर्जनों लोगों को गंभीर चोट आई हैं। बताया जा रहा है सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान एकाएक तेज चक्रवाती हवा शुरू होने से शादी के लिए लगाया गया पंडाल गिर गया, और पंडाल के अंदर बैठे लोग लोहे के पाईप की चपेट में आकर घायल हो गये।

जानकारी के मुताबिक, सन्ना क्षेत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री योजना के तहत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम था। इसमें पंडाल लगाए गए थे और शादी कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मौसम बदला और तेज आंधी और अंधड़ चलना शुरू हो गया। हवा इतनी तेज थी कि पंडाल उखड़ कर गिर पड़े। और वहां अफरा-तफरी मच गई। हर कोई बचने के लिए इधर-उधर भगाने लगा।

इस भगदड़ और पंडाल गिरने से शादी कराने आए पंडित बगीचा निवासी कृष्णा पंडा सहित कई दूल्हा-दुल्हन व ग्रामीण घायल हो गए। सभी को सन्ना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। इसके बाद फिर से शादी कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम में 3 ईसाई जोड़े और 50 हिंदू जोड़े की शादी होने वाली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...