सेक्टर-5 चौक के पास दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराया वाहन…नाबालिग की मौके पर मौत, 3 गंभीर

भिलाई। तेज रफ्तार से आ रही डीआई वाहन पेड से टकरा जाने से एक नाबालिग की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रुप से घायल है। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा है। मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। 

जांच अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि सोमवार की सुबब डीआई सीजी 10 ए एक्स 8268 में सवार होकर खुर्सीपार निवासी हिमांशु पटेल 16 वर्ष और साथ में विशाल, खोमेश, अनुज यादव सवार होकर सेक्टर-6 जाने के लिए निकले थे। इस दौरान आईलव भिलाई चौक सेक्टर-5 के पास डीआई वाहन अनियंत्रित होकर पेट से टकरा गई।

घटना में हिमांशु की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीनों युवक गंभीर रुप से घायल है। घटना में डीआई वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहन को पुलिस थाने लेकर आई है। घटना के समय सड़क पर भीड़ अधिक नहीं होने के कारण पैदल चलने वाले चपेट में नहीं आए अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...