छत्तीसगढ़ पुलिस की डॉयल 112 का एक्सीडेंट: ड्राइवर और पुलिस कांस्टेबल घायल… टक्कर के बाद नाले में जा गिरी गाड़ी

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। रायपुर में पुलिस की डॉयल 112 का एक्सीडेंट हो गया है। एक तेज रफ्तार कार ने गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। जिस गाड़ी नाले में जा गिरी। इस एक्सीडेंट में पुलिस की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसमें बैठे चालक और पुलिस कांस्टेबल के शरीर में गंभीर चोटें आई है।

दैनिक भास्कर के खबर के मुताबिक डीडी नगर में कांस्टेबल के पद पर तैनात रोहित कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि वह 27 अक्टूबर को सुबह पौने 5 बजे के वक्त रायपुरा चौक से सरोना की ओर डॉयल 112 में पेट्रोलिंग गश्त में था। गाड़ी को चालक सुरेंद्र यादव चला रहा था। इसी दौरान पीछे से झारखंड नंबर रजिस्टर्ड तेज रफ्तार गाड़ी ने पुलिस गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।

इस मामलें में पुलिस ने जब कार चालक से पूछताछ की तो पता चला कि वो कार चलाते हुए जशपुर से आ रहा था। देर रात का लंबा सफर हो जाने के कारण उसे नींद की झपकी आ गई। जिससे अचानक वो गाड़ी सम्हाल नही पाया।

इस एक्सीडेंट में पुलिस की गाड़ी को पीछे से टक्कर लगने के बाद वो नाले में जा गिरी। जिससे वो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। इस घटना में कॉन्स्टेबल के सीने पेट व गर्दन में पीछे तरफ तथा चालक को छाती ,पीठ में चोट लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...