दशगात्र से लौटते समय हादसा : ऑटो-पिकअप में टक्कर से 3 महिलाओं की मौत, 12 घायल

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पिकअप और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य महिलाएं घायल हो गई। घटना पटना थाना क्षेत्र की है। घायल महिलाओं को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक छिंदिया गांव की महिलाएं दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने बिलारो गांव गई थी। शुक्रवार देर शाम वे ऑटो में सवार होकर लौट रही थीं। ऑटो में 15 महिलाएं सवार थीं। शाम करीब 8 बजे ऑटो सावारांवा के पास पहुंची। ऑटो को बैकुंठपुर की ओर से जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आटो सवार कुछ महिलाएं उछलकर सड़क पर गिर गईं।

हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में फुलकुंवर पति महेंद्र सिंह (50), रामबाई पति रामकुमार (60) और फुलकुंवर पति जगजीवन (60) शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद बैकुंठपुर रेफर कर दिया गया है।

पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पिकअप की तलाश की जा रही है। मार्ग में लगे सीसीटीवी के फुटेज की भी जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...

सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस की दबिश, घर...

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस को...