भिलाई में बड़ी वारदात टली: जर्मनी मेड पिस्टल, 20 राउंड कारतूस और धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार… बड़ी घटना को दे सकता था अंजाम; पुलिस की तत्परता से आरोपी पकड़ाया

भिलाई। दुर्ग में पिस्टल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। आरोपी के पास से जर्मनी मेड पिस्टल और 20 राउंड कारतूस जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डाॅ. अभिषेक पल्लव द्वारा स्पष्ट निर्देश प्राप्त है कि थाना क्षेत्र के निगरानी/गुंडा बदमाशों पर कड़ी निगाह रखते हुए अवैध कार्यो पर त्वरित कार्यवाही करने एवं जनता से पुलिस जुड़ कर सूचना संकलन कर वैधानिक कार्यवाही किया जाना है।

इसी तारतम्य में सुपेला पुलिस के द्वारा आपपरेशन “रूबरू“ कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। जिससे की पुलिस को अवैध कार्यो के बारे में तत्काल जानकारी हो सके। इसी से प्रेरित होकर एक मुखबीर द्वारा गुरुवार को सुचना मिली कि रवि गायकवाड़ उर्फ अमर सिंह अपने पास पिस्टल रखा है जो कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

इस बात की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव और नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल पृथक से एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश में मौके पर पहुंची। पुलिस को आते देख रवि गायकवाड़ हड़बड़ा कर भागने लगा जिसे सुपेला पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर धर दबोचा गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध जर्मनी मेड पिस्टल एवं उसके 20 राउंड कारतूस व एक स्प्रींग बटन वाला धारदार चाकू जब्त किया। सभी चीजों की कीमतर 2 लाख रूपए आंकी गई है। आरोपी से पूछताछ किया जा रहा है। जिससे अन्य और भी खुलासे होने की संभावना है। आरोपी को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

आरोपी रवि गायकवाड़ उर्फ अमर सिंह, पिता स्व. आजू राम, उम्र 40 साल निवासी शीतला तालाब के पास संजय नगर सुपेला के खिलाफ के धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, सउनि रजनीकांत दीवान, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक रवि साव, सुरेन्द्र पटेल, रजनीश तिवारी, श्यामजी मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...