CG – फांसी से लटका मिला दुष्कर्म का आरोपी: बलात्कार के जिस आरोपी की पुलिस कर रही थी तलाश… फंदे पर लटकी मिली उसकी लाश… स्कूल जा रही 9वीं की छात्रा का किया था उत्पीड़न, FIR के बाद से था फरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी का शव गुरुवार को फांसी से लटका मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आरोपी ने कुछ दिन पहले स्कूल जा रही 9वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म किया था। परिजनों की शिकायत पर जब एफआईआर दर्ज हुई तो आरोपी फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक ताम्रध्वज सिंह नाम के युवक के खिलाफ नाबालिग से रेप का मामला दर्ज हुआ था। इस बाबत मरवाही थाने में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पास्को एक्ट के साथ साथ रेप के अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इधर रेप का आरोपी फरार बताया जा रहा था।

इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी ताम्रध्वज सिंह की लाश जंगल में फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। सूचना के बाद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा ।

पुलिस शव का पंचनामा कर मामले की जांच में जुट गई है, पुलिस हर एंगल से इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सल अभियान का असर : 13 लाख के इनामी...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सुरक्षा बलों को एक और सफलता मिली है। ओडिशा में...

जंगल में माओवादियों की छिपी दौलत का खुलासा :...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र...

पेंड्रावन जलाशय को लेकर सियासत तेज : भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पेंड्रावन-बंगोली जलाशय क्षेत्र में खनन की अनुमति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस...

धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर भड़के किसान :...

अभनपुर। धान खरीदी सीजन की शुरुआत के साथ ही रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में खरीदी केंद्र के स्थानांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो...