CG – कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त: 3 नगरीय निकायों में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद राज्य शासन ने की नियुक्ति… आवश्यक कार्यवाही के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र

रायपुर। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तीन नगरीय निकायों में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी अलग-अलग आदेश के अनुसार बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-13 की पार्षद अमरीका कृष्ण कुमार साहू को तखतपुर नगर पालिका का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य शासन द्वारा बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 के पार्षद धनलाल देशलहरे को मारो नगर पंचायत का और मुंगेली जिले के सरगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-5 के पार्षद परमानंद साहू को सरगांव नगर पंचायत का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राज्य शासन ने तीनों नगरीय निकायों में वर्तमान अध्यक्षों के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष के रिक्त पदों की जानकारी देते हुए नए अध्यक्षों के निर्वाचन के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की तैयारी के लिए कुछ दिन पहले अंबिकापुर आई 28 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

CG News : नाबालिग बेटी से पिता ने किया...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास...

GST पदोन्नति परीक्षा में अनियमितता के आरोप, ननकीराम कंवर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने GST विभाग में वर्ष 2021 और 2022 में आयोजित पदोन्नति परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर...

भिलाई में CBI की दबिश : पीपी यार्ड में...

दुर्ग/भिलाई। रायपुर रेल मंडल के भिलाई-चरोदा स्थित पीपी यार्ड में गुरुवार देर शाम सीबीआई की टीम ने दबिश दी। सीबीआई अधिकारियों ने रेलवे के...