दुर्ग क्राइम DSP के खिलाफ IG गर्ग का एक्शन… अब दुर्ग SP ऑफिस में देखेंगे काम, SI भी लाइन अटैच; अजय सिंह होंगे ACCU प्रभारी, CSP पाटिल को मिला ANTF का एडिशनल चार्ज

दुर्ग। दुर्ग जिले में गलत पुलिसिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी क्राइम हेम प्रकाश नायक और एक SI उदय शंकर झा पर कार्रवाई हुई है। दुर्ग रेंज के IG राम गोपाल गर्ग ने 13 मार्च को DSP क्राइम एंटी क्राइम और साइबर यूनिट (ACCU) दुर्ग और ANTF के प्रभारी हेम प्रकाश नायक को यहां से हटाकर दुर्ग एसपी कार्यालय भेज दिया है।

DSP हेम प्रकाश नायक

डीएसपी हेम प्रकाश नायक अब एसपी दुर्ग कार्यालय में अपराध संबंधित कार्य देखेंगे। इसके साथ ही ANTF का प्रभार छावनी CSP हरीश पाटिल को दिया गया है। वहीं डीएसपी क्राइम एंटी क्राइम और साइबर यूनिट (ACCU) का प्रभार डीएसपी अजय सिंह को मिला है। आईजी के आदेश के बाद SP दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने DSP हेम प्रकाश नायक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग बुला लिया है। डीएसपी को हटाने के की कार्रवाई के साथ ही दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने वैशाली नगर थाने में पदस्थ SI उदय शंकर झा को लाइन अटैच कर दिया है।

CSP हरीश पाटिल

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...