त्यौहार के पहले जुर्माना: व्यापर के नाम पर अतिक्रमण? रिसाली में सड़क पर तंबू लगाने वाले फुटकर व्यापारियों के खिलाफ एक्शन… हजारों रूपए का लगा फाइन

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा सड़क पर तंबू लगाने वाले फुटकर व्यापारियों से 19 हजार जुर्माना वसूला गया है। नियमों की अनदेखी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ ये कार्रवाई हुई है। आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर हुई दबिश में 22 लोगों को दोषी पाया गया। 19 हजार जुर्माना राशि वसूल की गई। दरअसल सभी यातायात बाधित कर व्यापार कर रहे थे।

नगर पालिक निगम के राजस्व व जन स्वास्थ्य विभाग ने यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। व्यापारी राखी, मिठाई और पूजा सामग्री बेचने की आड़ में सड़क के ऊपर बांस बल्ली की तंबू लगाकर टेबल पर दुकानें सजाई थी। यही वजह थी कि मार्ग पर जाम की स्थिति बनी। सुबह 10 बजे बाजार सजते ही निगम की संयुक्त टीम ने कृष्णा टॉकीज रोड, आजाद मार्केट और स्टेशन मरोदा क्षेत्र में दबिश देकर सड़क पर दुकान सजाने वाले 22 लोगों से 19 हजार जुर्माना वसूल कर निगम के खजाने में जमा कराया।

जांच में खुलासा हुआ कि कुछ बड़े दुकानदार राखी बेचने सड़क को घेर लिया है। ग्राहक दुपहिया वाहन सड़क के बीचों बीच खड़ी कर सामान खरीदी कर रहे है। ऐसे व्यापारियों को निगम ने दोबारा ऐसा करने पर सामान जब्ती करने की चेतावनी दी है। आयुक्त रविवार को फाइट द बाइट अभियान का सर्वे कर रही थी। इसी बीच उन्होंने त्योहारी बाजार का निरीक्षण की। इस दौरान उन्होंने कुछ व्यापारियों को दुकान रास्ते से हटाने निर्देश भी दी। व्यापारी के हठ धर्मिता को देख आयुक्त ने टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...