सीएम बघेल के निर्देश के बाद अवैध खनन पर कार्रवाई: रेत का अवैध परिवहन करने पर 12 ट्रैक्टर को किया गया जब्त… खनिज उड़नदस्ते ने की कार्रवाई… केस दर्ज

जांजगीर-चांपा। जिला खनिज उड़नदस्ता दल जांजगीर द्वारा आज बलौदा-पंतोरा क्षेत्र मे खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच की कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन करने वाले 12 ट्रैक्टर की जप्ती की कार्रवाई की गई।

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि आज सुबह खनिज उड़नदस्ता दल की जांच में कुल 12 वाहन ट्रेक्टर खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए। सभी खनिजमय वाहनों को जप्त करने की कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि 10 ट्रैक्टर वाहनों को पुलिस थाना बलौदा में और 02 वाहन को पंतोरा उप-थाना मे पुलिस अभिरक्षा मे सुरक्षार्थ रखे गए हैं। वाहन मालिकों के विरूद्ध खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 एवं छत्तीसगढ़ गौण नियम 2015 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...