भिलाई निगम कमिश्नर राजीव पांडेय के डायरेक्शन पर एक्शन… कुरूद में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र, कल ही समीक्षा बैठक में आयुक्त ने दिए थे निर्देश

भिलार। भिलाई के कुरुद क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण पर भिलाई निगम सख्त रुख अपना रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 02 वैशालीनगर अंतर्गत ग्राम कुरूद शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत निगम को प्राप्त हुई थी। निगम आयुक्त द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पर रोक लगाने के निर्देश दिये थे, कि भिलाई शहर में कहीं भी अवैघ कब्जा न हो। निर्देश के बाद जोन 2 के राजस्व अमले ने कुरूद में शासकीय भूमि पर हुए अवैध कब्जे को बेदखल किया।

निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बुधवार को समीक्षा बैठक में निर्देश दिए थे कि निगम क्षेत्र में होने वाले अवैध कब्जे की मानिटरिंग कर रिक्त करवाएं। जिसके परिपालन में जोन आयुक्त येशा लहरे के निर्देश पर जोन 2 का राजस्व अमला ने बेदखल किया। जोन के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे ने बताया कि कुरूद वार्ड 21 में मानसरोवर मंदिर के सामने मैदान में रहवासियो द्वारा वृक्षारोपण के नाम पर शासकीय भूमि में तार धेरा कर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे जे.सी.बी. के माध्यम से हटाया गया और भूमि को समतल किया गया।

बेदखली कार्यवाही के दौरान पुषण देशमुख, अरूण सिह, हरि ताम्रकार, गुप्ता नंद तिवारी, कृष्ण कुमार सुपैत, मदन मोहन तिवारी, प्रतिक तिवारी, जागेश्वर पटेल, तोडफोड दस्ता के प्रभारी अंजनी सिंह, कन्हैया यादव, मंगल कुरे, आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...