बेमेतरा के कॉलेजों में उच्च शिक्षा अपर संचालक दुर्ग संभाग डॉ. राजेश पांडे ने किया औचक निरीक्षण… PG कॉलेज और कन्या महाविद्यालय में देखा कामकाज और दिए ये निर्देश

बेमेतरा। अपर संचालक उच्च शिक्षा, दुर्ग संभाग डॉ. राजेश पांडे गुरुवार को बेमेतरा के जवाहरलाल नेहरू शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और शासकीय कन्या महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालयों के प्राचार्यों और कर्मचारियों से जरूरी निर्देश दिए। डॉ. पांडे ने जवाहरलाल नेहरू पीजी महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देश दिया कि सभी लेखा पंजियों को तीन दिनों के भीतर पूरा कर क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग को इसकी सूचना दी जाए।
साथ ही, शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य को यह आदेश दिया कि जो प्राध्यापक या कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित हैं, उनसे स्पष्टीकरण लिया जाए। निरीक्षण के दौरान डॉ. पांडे ने दोनों महाविद्यालयों के प्राध्यापकों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर चर्चा की और इसके संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। यह निरीक्षण उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत किया गया, जो राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में समय-समय पर औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...