कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में प्रशासन ने लिया एक्शन: जिम्मेदार ठेका एजेंसी के लोगों की जल्द होगी गिरफ्तारी…चारों फ्लाईओवर में लगाए जाएंगे CCTV; कलेक्टर मीणा ने NH के अधिकारियों को दिए निर्देश

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेशनल हाईवे में 4 फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। जिसमे से कुम्हारी फ्लाईओवर में 2 बड़े दर्दनाक सड़क हादसे हुए थे। जिसमें कुल 2 लोगों की जान चली गई थी और 2 घायल हुए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब दुर्ग जिला प्रशासन ने इस मामले में एक्शन लिया है।

कुम्हारी फ्लाईओवर दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठेका एजेंसी के अधिकारियों- कर्मचारियों की गिरफ्तारी 2-3 दिनों के भीतर कर ली जाएगी। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इस संबंध में बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान रोड बंद रखने की जिम्मेदारी निर्माण करने वाली ठेका एजेंसी की होती है उन्होंने इसमें लापरवाही की है।

इसके लिए ठेका एजेंसी पर धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) लगाई गई है। दो-तीन दिनों के भीतर हादसे के लिए जिम्मेदार ठेका कंपनी के लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। हादसे के लिए ठेका कंपनी के जो अधिकारी- कर्मचारी जिम्मेदार पाए जाते हैं, उनमें ऊंचे पदों पर बैठे लोगों से लेकर जिम्मेदार निचले अमले तक हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्हांकित कर सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि, निर्माणाधीन फ्लाईओवर में बैरिकेडिंग कर दी गई है और सीमेंट की दीवार भी बना दी गई है। इसके अलावा डिवाइडर भी चेक कर लिए गए हैं। सुरक्षा संबंधी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चारों फ्लाईओवर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं ताकि होने वाली घटनाओं का विश्लेषण किया जा सके, तथा सुरक्षा भी पुख्ता की जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लोकसभा चुनाव में कसडोल विधायक संदीप साहू को बड़ी...

बलौदाबाजार। कांग्रेस ने 13 मई 2024 को होने वाले लोकसभा और ओडिसा विधानसभा के चौथे चरण के आम चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों...

शराब, कस्टम मिलिंग और महादेव बुक घोटाले के आरोपियों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी, कस्टम मिलिंग और महादेव बुक घोटाले के आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया। आबकारी घोटाले मामले के आरोप...

भिलाई में धारदार हथियार दिखा कर लोगों को डरा...

भिलाई। भिलाई में धारदार हथियार से लोगों के अंदर भय पैदा करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सागर...

चुनाव को सफल बनाने दुर्ग में 1829 सैनिक बल...

दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग में निर्वाचन प्रकिया के शांतिपूर्ण और सफल संचालन हेतु कुल 1829...

ट्रेंडिंग