CG – ACB रेड: 27 हजार रुपए घूस लेते AE गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई

डेस्क। एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई है। अम्बिकापुर के कार्यपालिका यांत्रिक कार्यालय नमनाकला में एंटी करप्शन ने छापा मारा है। अस्सिटेंट इंजीनियर को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अस्सिटेंट इंजीनियर का नाम सचिन भगत, लखनपुर डिविजन में पदस्थ है। फ्लाई ऐश प्लांट के लिए 27 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक लखनपुर बिजली विभाग के कार्यालय में पदस्थ AE सचिन भगत ने केवरी में फ्लाई ऐश प्लांट में बिजली कनेक्शन देने के लिए आवेदक से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत आवेदक ने एसीबी में करते हुए बताया कि उसने बिजली कनेक्शन के लिए सभी प्रक्रियाएं नियम के तहत पूरी कर ली थी और निर्धारित शुल्क भी जमा कर दिया था।

सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी उसके फ्लाई ऐश प्लांट के लिए बिजली कनेक्शन नहीं लगाया जा रहा था। ACB सरगुजा में शिकायत के बाद रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की प्लानिंग की।AE सचिन भगत ने आवेदन को रिश्वत की रकम लेकर अंबिकापुर के बिजली विभाग के नमनाकला पावर हाउस स्थित कार्यालय में बुलाया था। जहां एसीबी की टीम ने दबिश देकर रिश्वतखोर AE सचिन भगत को पैसों के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...