CG ब्रेकिंग: बिरनपुर और CGPSC घोटाले के बाद अब CBI करेगी महादेव सट्टा ऐप की जांच… गृह मंत्री विजय शर्मा ने की घोषणा… बोले – सीबीआई को केस सौंपने जा रही सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप की जांच सीबीआई कर सकती है। बुधवार को गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार महादेव बेटिंग ऐप का मामला सीबीआई को सौंपने जा रही है। करीब 70 थानों में अलग-अलग FIR दर्ज है। इस पर प्रक्रिया जारी है और कुछ समय में निर्णय हो जाएगा। आपको बता दे की अभी एंटी करप्शन ब्यूरो भी इसकी जांच कर रही है।

बिरनपुर और CG PSC स्कैम के बाद ये तीसरा मामला होगा, जो विष्णुदेव सरकार CBI को सौंपने जा रही है। ED के मुताबिक केस में प्रदेश के कई सीनियर नेता, अधिकारियों और कारोबारियों के नाम दर्ज हैं।

ED करीब 16 महीने से महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान ED ने आरोप लगाया था कि सिंडिकेट को संरक्षण देने के वालों में उच्च पदस्थ राजनेता और नौकरशाह शामिल हैं।

ED के अनुसार, इस मामले में करीब 6,000 करोड़ रुपए की आय का अनुमान था। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के मुताबिक जल्द CBI को केस हैंडओवर कर दिया जाएगा।

ED,EOW के अलावा महादेव ऐप केस में SEBI भी जांच कर रही है। ED की चार्जशीट में खुलासा हुआ कि महादेव सट्टा ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और शुभम सोनी ने सट्टेबाजी की काली कमाई को सफेद करने शेयर मार्केट में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है। इसी की जांच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

सीएम साय ने रमन सिंह से की मुलाकात, कहा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों...

41 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया, 599 सरकारी...

मोहला। शिक्षा विभाग की जमीनी हकीकत की पड़ताल के लिए शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दो दिवसीय प्रवास के बीच सरकारी...