CG – गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप तो आशिक ने वाटफॉल में लगाई छलांग: लोग करते रहे मना… फिर भी कूदा, नाविक ने बचाई जान… Video हुआ वायरल, देखिए

CG

रायपुर। जगदलपुर से 40 किमी स्थित चित्रकोट जलप्रपात में एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी। आसपास घूमने आए लोगों ने युवक को इस तरह से कूदने से मना भी किया, लेकिन युवक नहीं माना और छलांग लगा दी। हालांकि, नीचे मौजूद एक नाविक नाव लेकर उसके पास पहुंच गया और उसकी जिंदगी बचा ली। आसपास के लोगों ने इस घटना का वीडियो बना सोशल मीडिया में शेयर किया है। दावा किया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने के लिए जलप्रपात में छलांग लगाई थी। वहीं, मामले की जानकारी चित्रकोट चौकी प्रभारी को दिया गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई।

युवक का नाम भीम कुमार यादव है। ये नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के कनहार गांव का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला वह एक युवती से प्यार करता था। पिछले कुछ सालों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन इस बीच युवती ने इससे ब्रेकअप कर लिया। जिसके बाद से यह डिप्रेशन में था। वहीं 29 जनवरी को चित्रकोट पहुंचा और इसने सुसाइड का प्रयास किया है। पुलिस ने इसे समझाइश देकर छोड़ दिया है।

इस बीच वहां मौजूद अन्य पर्यटकों ने उसे रोकने की कोशिश की। ऐसा नहीं करने कहा गया, लेकिन वह नहीं माना और नीचे कूद गया। गनीमत रही कि पानी कम था और वहां पहले से ही एक नाविक मौजूद था। युवक नीचे कूदा और तैरने लगा। नाविक उसके पास नाव लेकर पहुंच गया। युवक को वहां से बाहर निकाला गया।

वहीं इस मामले की जानकारी चित्रकोट पुलिस चौकी के जवानों को दी गई। जवानों ने युवक से पूछताछ की और उसे जाने दिया। वहीं वहां पास में मौजूद कुछ पर्यटकों ने युवक के छलांग लगाने का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...