हार के बाद TS सिंहदेव ने कहा- हारकर मैदान नहीं छोडूंगा: कार्यकर्ताओं से मिले, भाजपा में CM फेस को लेकर बताई अपनी पसंद… क्या अगला चुनाव लड़ेंगे बाबा? जानिए

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आ गए है। नतीजों में कांग्रेस को करारी हार मिली है। उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव समेत कई मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद TS सिंहदेव ने आज कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और भाजपा से CM फेस को लेकर भी अपनी राय दी इसके साथ ही उन्होंने आखिरी बार चुनाव लड़ने वाली बात भी वापस ली। उन्होंने कहा कि, CM के तौर मेरी पहली पसंद रमन सिंह और रेणुका सिंह होंगी। रेणुका सिंह सरगुजा से हैं तो हमारे बीच का कोई बनेगा तो और अच्छा लगेगा।

वहीं अंतिम चुनाव वाले बयान पर भी उन्होंने कहा कि, मैं हारकर तो मैदान नहीं छोड़ूंगा। आपको बता दें, विधानसभा चुनाव में अंबिकापुर से महज 94 मतों से सिंहदेव चुनाव हारे हैं। इसके बाद उन्होंने फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी करने की बात कही है। सिंहदेव ने जीत के लिए भाजपा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनमत का आदर करते हुए हार स्वीकार करते हैं और अपने हार की जवाबदेही स्वयं लेते हैं।

इस बार सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। अंबिकापुर की हाईप्रोफाइल सीट खुद सिंहदेव को शिकस्त झेलनी पड़ी। उन्हें बीजेपी के राजेश अग्रवाल ने हरा दिया। पहले उन्होंने इस चुनाव को आखिरी बताया था। इसी सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, उस बात को मैंने यह ध्यान में रखकर कहा था कि चुनाव जीतने के बाद आने वाली पीढ़ियों के लिए उसे सौंप देता। पार्टी में बने रहता और काम करता लेकिन हार के मैं मैदान कभी नहीं छोडूंगा।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि हारा हूं तो पांच साल पूरा प्रयास करूंगा। क्षेत्र में लोगों से संपर्क बनाने की कोशिश करता रहूंगा। उनके लिए जो भी पहल कर सकता हूं करता रहूंगा। सिंहदेव ने कहा कि मुझमें कहीं कोई कमी रह गई होगी, जिस कारण लोगों ने मुझे इस चुनाव में नहीं अपनाया। आने वाले समय में उन कमियों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करता रहूंगा। प्रदेश की किसी सामान्य सीट से संसदीय चुनाव लड़़ने को लेकर सिंहदेव ने कहा कि वे विधानसभा में ही रहना चाहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मदर्स डे के दिन दुर्ग की लेड़गी बाई की...

भिलाई। आज मदर्स डे हैं। मई महीने का दूसरा रविवार दुनिया भर तमाम माताओं को समर्पित होता है। इस खास दिन को Mother’s Day...

कजाकिस्तान में चमकी छत्तीसगढ़ की न्यायधानी की बेटी: यूथ...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ खिलाड़ी ने प्रदेश का मान बढ़ाया हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी पूनम ने कजाकिस्तान के अस्ताना में...

साहू समाज युवा प्रकोष्ठ ने 12वीं की टॉपर भावना...

दुर्ग। दुर्ग में साहू समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा ग्राम सिरसा वार्ड नं 13 में छ.ग बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 95% के साथ पूरे...

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। आरोप है कि कांग्रेस...

ट्रेंडिंग