अग्रवाल यूथ क्लब, भिलाई करा रहा “अग्रसेन प्रीमियर लीग” का आयोजन… 4 दिन चलेगी फ्लड लाईट क्रिकेट प्रतियोगिता… 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा

भिलाई नगर। अग्रवाल यूथ क्लब, भिलाई द्वारा 4 दिवसीय फ्लड लाईट क्रिकेट प्रतियोगिता “अग्रसेन प्रीमियर लीग” का आयोजन 19 से 22 दिसंबर तक किया जा रहा है। क्लब द्वारा लगातार तीसरे वर्ष यह आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पं. दीनदयाल खेल परिसर, मिनी स्टेडियम, न्यू खुर्सीपार में आयोजित इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 51 हजार रूपए पुरस्कार राशि व द्वितीय टीम को 31 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही प्रतिदिन दर्शकों, मैन ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सिरीज को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

अग्रवाल यूथ क्लब के अध्यक्ष अतुल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि नॉकआउट मैच पैटर्न पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में जिले के 8 टीमों के अतिरिक्त रायपुर, सरायपाली,रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव की टीमें भी हिस्सा लेंगी। इसमें प्रतिदिन दर्शकों के लिए लक्की ड्रॉ के तहत दो चांदी के सिक्के, प्लेयर ऑफ द मैच को चांदी का सिक्का और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को स्पोर्ट्स सायकल बतौर पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को दोपहर 12 बजे उद्घाटन समारोह गौरव हिम्मतसिंघा के मुख्य आतिथ्य एवं बंसी अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दिनेश लोहिया, संदीप अग्रवाल, योगेश राठी, नमन कोठारी, गौरव अग्रवाल व आकाश गोयल के विशेष आतिथ्य में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें रॉयल चैलेंजर्स दुर्ग, भिलाई रॉयल्स, गोयल स्ट्राइकर्स, एजी हॉक्स, अग्रवाल लेजेंड्स, अग्रवाल इलेवन भिलाई, अग्रवाल स्ट्राइकर्स, भिलाई गैंगस्टर्स, रॉयल चैलेंजर्स बिलासपुर, रॉयल फ्लश रायगढ़, राइसिंग स्टार रायपुर, द फोर ऐस रायपुर, अग्रवाल स्पार्टन्स रायपुर, श्री अग्रसेन स्ट्राइकर्स रायपुर, राजनांदगांव रॉयल्स व जेएसीसी सरायपाली शामिल हैं। प्रतियोगिता के संयोजक अंकित बंसल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी, साथ ही सभी से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। पत्रकारवार्ता में मुख्य रूप से यूथ क्लब के सचिव निखिल अग्रवाल एवं संस्थापकद्वय दिलीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास...

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन...