छत्तीसगढ़ में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर बड़ा अपडेट: किसानों की 6 मांगों पर बनी सहमति…कृषि मंत्री चौबे ने किसानों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की

रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि नई राजधानी परियोजना नवा रायपुर के प्रभावित किसानों की 8 मांगों में से 6 मांगों पर सहमति बनी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार किसानों की समस्याओं एवं उनकी मांगों पर विचार विमर्श के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति किसान कल्याण समिति के प्रतिनिधियों से प्रभावित किसानों की मांगों और समस्याओं को लेकर लगातार चर्चा कर रही है।

अब तक तीन बैठकों में किसान प्रतिनिधियों के साथ सार्थक चर्चा हुई है। प्रभावित किसानों की शेष दो मांगों पर कानूनी राय के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने किसान कल्याण समिति के पदाधिकारियों से आंदोलन समाप्त किए जाने की अपील की।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज दोपहर अपने निवास कार्यालय में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के साथ मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई राजधानी परियोजना के प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर संवेदनशील हैं।

उन्होंने इसके लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन करने के साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।

कृषि मंत्री चौबे ने आगे कहा कि प्रभावित किसानों की जिन 6 मांगों पर सहमति बनी है, उसके संबंध में प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही आदेश जारी किए जा रहे हैं।

कृषि मंत्री ने बताया कि किसान प्रतिनिधियों से हुई सार्थक चर्चा के बाद नई राजधानी परियोजना क्षेत्र में जहां ग्रामीण बसाहट है, वहां आवासीय पट्टा दिए जाने, आडिट कंडिकाओं के निदान, प्राधिकरण की निविदा सेवाओं में 60 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित गांवों के लिए जाने की सहमति बनी है।

उन्होंने बताया कि इसी तरह विस्थापितों एवं भूमिहीनों को पूर्व बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पट्टा दिए जाने, नई राजधानी परियोजना क्षेत्र अंतर्गत रोजगार एवं व्यवसाय के लिए निर्मित परिसंम्पत्ति जिसमें 7 दुकान, 4 हॉल, 12 गुमटी और 71 चबूतरा शामिल है, का आबंटन प्रभावित क्षेत्र के लोगों को लागत मूल्य पर लॉटरी के माध्यम से करने और 27 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री के लिए अनापत्ति लेने से मुक्त किए जाने की सहमति बनी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...