मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट… इंस्टा में शेयर की प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज… दो महीने पहले ही हुई है शादी

मल्टीमीडिया डेस्क। बॉलीवुड की मोस्ट गॉर्जियस और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं. आलिया ने इंस्टा पर ये गुडन्यूज शेयर की है. आलिया भट्ट ने अपनी सुपर सबसे स्पेशल पोस्ट में बताया कि बहुत जल्द उनका बेबी आने वाला है. वे और रणबीर कपूर दो से तीन होने वाले हैं. आलिया की ये गुडन्यूज पोस्ट वायरल हो रही है. फैंस और सेलेब्स आलिया को ढेरों बधाई दे रहे हैं.

आलिया को मिल रहीं बधाईयां
इसी साल 14 अप्रैल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी की थी. शादी के तुरंत बाद ही कपल ने गुडन्यूज शेयर कर दी है. इस गुडन्यूज के सामने आने के बाद कपूर और भट्ट परिवार में खुशी की लहर दौड़ रही है.

आलिया के प्रेग्नेंसी पोस्ट पर उनकी मां सोनी राजदान और ननद रिद्धिमा कपूर साहनी का भी रिएक्शन आया है. रिद्धिमा ने हार्ट इमोजी बनाए हैं, वहीं उनकी मां सोनी राजदान ने लिखा- बधाई मामा एंड पापा लॉयन. आलिया को अपनी बेटी मानने वाले करण जौहर की भी खुशी का ठिकाना नहीं है.

आलिया की स्पेशल पोस्ट
आलिया ने इंस्टा पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली फोटो में वे अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं. उनकी सोनोग्राफी हो रही है. कंप्यूटर स्क्रीन को ब्लर कर उसपर हार्ट इमोजी बनाया है. कंप्यूटर स्क्रीन पर बेबी को देखने के बाद आलिया की खुशी का ठिकाना नहीं है.

आलिया की बगल में कोई शख्स भी बैठा है. उसका बैक नजर आता है. तस्वीर से मालूम पड़ता है कि वे रणबीर कपूर हो सकते हैं. दूसरी फोटो में आलिया ने शेर शेरनी और उनके एक बच्चे की फोटो शेयर की है. मतलब ये कि आलिया की फैमिली पूरी होने वाली है.

आलिया के प्रोजेक्ट्स का क्या होगा?
आलिया की प्रेग्नेंसी को लेकर सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि एक्ट्रेस ने अपने सभी अपकमिंग बॉलीवुड मूवीज के शेड्यूल को पूरा कर लिया है. कुछ दिनों में आलिया अपने हॉलीवुड डेब्यू प्रोजेक्ट को भी कंप्लीट कर लेंगी. इसके बाद वे बतौर प्रोड्यूसर अपने होम प्रोडक्शन के प्रोजेक्ट्स को पूरा करेंगी. फिर उम्मीद जताई जा रही है कि आलिया शूटिंग से ब्रेक लेंगी.

ब्रह्मास्त्र में दिखेगी रणबीर-आलिया की जोड़ी
आलिया ने जिस तरह शादी के 3 महीने बाद ही फैंस को गुडन्यूज दी है, इससे हर कोई सरप्राइज हो गया है. आलिया और रणबीर ने साल 2018 में डेट करना शुरू किया था. फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था. आलिया और रणबीर इस फिल्म में पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे. कपल की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी.

आलिया और रणबीर ने इसी साल 14 अप्रैल को आनन फानन में शादी की थी. उनकी प्राइवेट वेडिंग मुंबई में ही हुई थी. आलिया भट्ट और रणबीर की शादी की जबरदस्त चर्चा रही थी. आलिया की अपकमिंग फिल्मों में ब्रह्मास्त्र के अलावा राजा और रानी की प्रेम कहानी, हार्ट ऑफ स्टोन, डार्लिंग्स शामिल हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...