CG में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई एंबुलेंस, 2 मेडिकल स्टाफ की मौत, 6 की हालत गंभीर 

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. किलेपाल क्षेत्र में करीब 5 बजे एक एम्बुलेंस ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में दो मेडिकल स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है. वहीं घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेज दिया गया.

जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस किरंदुल स्थित NMDC अस्पताल से रायपुर मेडिकल कॉलेज एक मरीज को लेकर जा रही थी. एम्बुलेंस में मरीज के अलावा कुल 8 लोग सवार थे. इसी दौरान कोडेनार थाना क्षेत्र में एंबुलेंस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...