BJYM भिलाई की कार्यकारिणी का एनॉलिसिस: कांग्रेस छोड़ BJP में आईं पूर्व मेयर निर्मला यादव के बेटे को भी मिला पद.., अध्यक्ष के पुत्र के करीबियों को बनाया पदाधिकारी…अब रितेश और विशालदीप संभालेंगे महामंत्री का जिम्मा

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई में कौन-कौन चेहरे होंगे…? ये आज साफ हो गया है। जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने जिले की टीम का एनाउंसमेंट कर दिया है। अपनी छोटी कार्यकारिणी में अमित ने 24 लोगों को मौका दिया है। 4 पेज में जारी कार्यकारिणी में 24 युवा नेताओं के नाम है। जिन्हें पद दिया गया है। हालांकि, मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य की घोषणा नहीं हुई है। महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पद का जिम्मा कौन-कौन संभालेंगे, उन युवाओं के नाम जारी कर दिए गए हैं।

जिला महामंत्री का जिम्मा ABVP से आए रितेश ठाकुर संभालेंगे। उनके साथ यह काम विशालदीप नायर भी करेंगे। विशालदीप को भी महामंत्री बनाया गया है। इस लिस्ट में पूर्व मेयर, पूर्व कांग्रेस नेत्री व मौजूदा महिला मोर्चा की नेत्री निर्मला यादव के पुत्र हर्षल यादव का भी नाम है। हर्षल को जिला मंत्री बनाया है।

जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि, चार पेज की जिला कार्यकारिणी का एनांसमेंट कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को प्रतिलिपी भेजी जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया की अनुसंशा पर यह कार्यकारिणी जारी की गई है।

प्रमुख पद पाने वाले युवा नेताओं के नाम, जानिए

  • विशालदीप नायर: सांसद विजय बघेल के समर्थक हैं। जिलाध्यक्ष की दौड़ में विशालदीप का नाम था। अब महामंत्री बनाया गया है। क्रीडाभारती समेत कई विभागों में जिम्मा संभाल चुके हैं।
  • रितेश ठाकुर: एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक हैं। छात्र राजनीति से अब सीधे संगठन में युवाओं का जिम्मा संभालेंगे। सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
  • राहुल भोसले: भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष अमित साहू की टीम में प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य रहे। अब जिला उपाध्यक्ष का जिम्मा संभालेंगे। कहा जा रहा है कि राहुल का डिमोशन हुआ है। एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक हैं। छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। जिलाध्यक्ष की दौड़ में राहुल का भी नाम था।
  • सौरभ जायसवाल: जिलाध्यक्ष बनते-बनते रह गए। अब फिर से उपाध्यक्ष बनेंगे। पहले की कार्यकारिणी में भी रहे।
  • जितेंद्र साहू: छत्तीसगढ़िया चेहरा है। साहू समाज से आने की वजह से जितेंद्र को उपाध्यक्ष बनाया गया है। ताकि सामाजिक संतुलन बना रहे। महामंत्री की दौड़ में थे। प्रदेश के एक नेता ने बकायदा नाम दिया था, लेकिन उनके दिए नाम को दरकिनार कर दिया।
  • सौरभ चटर्जी: इससे पहले किसी दायित्व में नहीं रहे। छात्र नेता रहें। एबीवीपी के एक पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार के आरोप के बाद दायित्व से मुक्त कर दिया गया था। अब भाजयुमो में जिला मंत्री का पद दिया गया है।
विधायक देवेंद्र के साथ जीवन गुप्ता, इन्हें भी पद दिया गया है।
  • जीवन गुप्ता: जिला सोशल मीडिया टीम में जीवन को मौका मिला है। इनके फेसबुक प्रोफाइल में अधिकांश कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ आप तस्वीर देख सकते हैं। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, एमआईसी मेंबर एकांश बंछोर समेत कई नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया एकाउंट में है। कुछ तो जीवन को कांग्रेसी तक बता रहे थे।
  • विशाल शाही: अमित साहू की टीम में विशेष आमंत्रित सदस्य रहे। अब जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। राहुल की तरह विशाल का भी डिमोशन माना जा रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के करीबी हैं।
  • हर्षल यादव: कांग्रेस की पूर्व नेत्री, पूर्व मेयर और महिला मोर्चा की पदाधिकारी निर्मला यादव के पुत्र हर्षल यादव को भी टीम में स्थान मिला है। हर्षल को जिला मंत्री बनाया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...