CG कैबिनेट बैठक: कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

रायपुर। कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता कैबिनेट की बैठक होने वाली है। 17 जनवरी की शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। राजिम कुंभ को लेकर भी कल की बैठक में फैसला हो सकता है। वहीं मोदी की गारंटी पर कुछ निर्णय हो सकता है। चर्चा है कि धान की खरीदी की भी समीक्षा की जायेगी। साथ ही बजट को लेकर कैबिनेट में कुछ मंत्रियों से परामर्श लिये जा सकते हैं।

Exit mobile version