भिलाइयंस के लिए GOOD NEWS: शहर को एक और आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल…विधायक देवेन्द्र यादव‌ की‌ पहल से मिली सौगात…

भिलाई। भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव जब महापौर थे, तब उन्होंने भिलाई के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाने का सपना देखा था। उनके अथक प्रयासों से यह अब सफल होने जा रहा है। विधायक देवेंद्र यादव की पहल से भिलाई शहर को एक और अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूल की सौगात मिलने वाली है। शाउमा विद्यालय छावनी को स्वामी आत्मानंद स्कूल बनाया जाएगा।

इसी तारतम्य में सोमवार की सुबह भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल, शिक्षा अधिकारी राजेंद्र राव, विधायक प्रतिनिधि व लोक कर्म प्रभारी एकांश बंछोर, प्राचार्य बी फ्रांसेस, क्षेत्रीय पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक देवेंद्र यादव ने स्कूल प्रबंधन व शिक्षा अधिकारी को बताया कि छत्तीसगढ़ शासन प्रदेशभर में 50 और अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने वाले हैं।

इसमें से एक यह छावनी विद्यालय छावनी भी है। इसलिए यहां के बेहतर संसालन के संबंध में बैठक कर चर्चा की गई। करीब 1 घंटे तक चली चर्चा में विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने से क्षेत्र के सामान्य वर्ग के पालकों को काफी लाभ होगा। जो लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा नहीं पाते हैं। वे पालक अपने बच्चों को इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ा सकेंगे। शासन यहां प्राइवेट स्कूल की तरह हाई क्लास सुविधा मुहैय्या कराएगी।


एक साथ चलेंगे अंग्रेजी और हिंदी माध्यम स्कूल…..
शाउमा विद्यालय छावनी वर्तमान में हिंदी माध्यम सरकारी स्कूल है। यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल की शुरूआत की जाएगी। लेकिन हिंदी माध्यम स्कूल को बंद नहीं किया जाएगा। बल्की इसी स्कूल के भवन में अलग-अलग पाली में अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम के स्कूल चलेंगे। इसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाने का निर्देश विधायक देवेंद्र यादव ने शिक्षा अधिकारी को दिया हैं।

अगल से भर्ती होंगे शिक्षक…
अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरूआत होने के साथ ही यहां अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों व अन्य स्टाफ की अलग से भर्ती की जाएगी। शुरूआती दौर में स्कूल के कक्षा पहली और कक्षा छठवी में अंग्रेजी माध्यम में भर्ती लिया जाएगा। जो पालक अंग्रेजी माध्यम में बच्चों को पढ़ाना चाहेंगे, वे कक्षा पहली और छठवीं में प्रवेश दिलाएंगे। इस प्रकार आने वाले 5 साल बाद स्कूल पूरी तरह से अंग्रेजी माध्यम हो जाएगा।

विधायक ने की थी सबसे पहले पहल….

विधायक यादव भिलाई के पहले सबसे कम उम्र से युवा महापौर बने। जब वे महापौर थे, तब उन्होंने अपने बजट में यह घोषणा की थी कि वे शहर के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाएंगे। तब यह सिर्फ एक सपना हुआ करता था। लेकिन विधायक देवेंद्र यादव की दूरदर्शिता और अथक प्रयास के चलते प्रदेश सरकार ने भी उनकी इस महत्वपूर्ण योजना को समझा और ना सिर्फ भिलाई व दुर्ग जिले में बल्की पूरे प्रदेश में विधायक देवेंद्र यादव की योजना को लागू करते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूल की शुरूआत की।

सपना हाे रहा साकार…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अथक प्रयासों से प्राइवेट स्कूलों की तरह ही अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूल खोला जा रहा है, जो कि सराहनीय पहल है। आजतक प्रदेश व देश के इतिहास में शिक्षा के लिए ऐसी सराहनीय पहल किसी ने नहीं की थी, लेकिन इस असंभव कार्य को हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संभवन कर दिखाया है और अब गरीब परिवार का बच्चा भी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ पा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...

हरित अभियान: शारदा विद्यालय रिसाली में पौधारोपण और जागरूकता...

भिलाई (रिसाली)। रिसाली स्थित शारदा विद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से...