रायपुर में एक और वारदात : चलती कार से फेंकी युवक की लाश, पुलिस हिरासत में तीन संदिग्ध

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। किशोर पैकरा हत्याकांड की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि शहर में एक और खौफनाक वारदात सामने आई है। इस बार मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे, बाल्मीकि नगर रोड पर एक तेज रफ्तार सफेद क्रेटा कार (CG 04 PY 1388) से अचानक एक युवक की लाश फेंक दी गई। इस घटना को देखकर राहगीर सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तुरंत एम्स (AIIMS) रायपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मंदीप सिंह के रूप में हुई है। खास बात यह रही कि उसकी कलाई पर उसका नाम “Mandeep.S” गुदा हुआ मिला, जिससे शिनाख्त में मदद मिली।

CCTV फुटेज से मिला सुराग
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिससे कार की पहचान हो सकी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार मालिक, एक युवती और एक अन्य युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक के साथ कार में साधना अग्रवाल उर्फ भूरी (19 वर्ष), संतोष मिश्रा (44 वर्ष) और एक अन्य युवक मौजूद थे। तीनों नशे की हालत में पाए गए। पुलिस ने इन सभी के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।

ड्रग्स ओवरडोज से मौत की आशंका
प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि मृतक मंदीप ड्रग्स का आदी था। वह साधना और संतोष के साथ नशा कर रहा था। इसी दौरान वह इंजेक्शन के माध्यम से नशा कर रहा था, तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो घबराकर तीनों ने उसे चलती कार से बाहर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम, जांच जारी
घटना की जानकारी मिलते ही कबीर नगर थाना प्रभारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। शव को एम्स रायपुर में सुरक्षित रखा गया है और कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम और ब्लड रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण साफ हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...