छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद! गैंगरेप की एक और वारदात… 3 आरोपियों ने घर में घुस कर युवती को किया किडनैप फिर सुनसान खेत में बुझाई अपनी हवस की प्यास, एक आरोपी दूर का रिश्तेदार!

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बलरामपुर जिले में 3 आरोपियों ने 18 साल की युवती को बंधक बनाकर उससे गैंगरेप किया है। आरोपियों में नाबालिग भी शामिल था। दरहसल तीनों आरोपी शादी में शामिल होने आए थे। लड़कों ने युवती को अकेली पाकर पहले उसे किडनैप किया, फिर सुनसान जगह ले जाकर उससे बलात्कार किया। घटना जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, घटगांव से 27 मार्च की शाम बहू भात (शादी के बाद की रस्म) खाने के लिए बहुत से लोग चिरई गांव पहुंचे थे। जिसमें घटगांव निवासी कलेश्वर पैकरा, रामधन पैकरा और एक नाबालिग शाम करीब 7.30 बजे एक युवती के घर पहुंचे। परिवार के सभी सदस्य भी आयोजन में गए थे और युवती घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने पहले लड़की का मुंह दबाया और जबरन बाइक पर बैठाकर दुर्गापुर तुंदडांड के एक सुनसान खेत में ले गए। इसी सुनसान खेत में तीनों ने युवती से गैंगरेप किया। देर रात युवती को गांव के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए। युवती बड़ी मुश्किल से अपने घर पहुंची और परिजन को पूरी आपबीती सुनाई।

जिसके बाद हिम्मत कर के पीड़िता और उसके परिजन ने 28 मार्च को शंकरगढ़ थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 366, 376 डी के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने जांच के दौरान अलग-अलग जगहों पर दबिश दी, जहां से कलेश्वर पैकरा (20), रामधन पैकरा (20) और एक नाबालिग (17) को गिरफ्तार कर लिया है। शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता आरोपियों में से एक को पहले से जानती थी। वह उसके दीदी के ससुराल पक्ष से रिश्तेदार भी हैं। इस कारण युवती ने उन्हें घर में आने दिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...