छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी: 3 महिला माओवादी ढेर, सुबह से रुक-रुक कर जारी है फायरिंग… DRG, STF और BSF की संयुक्त टीम मौके पर; इधर सर्चिंग पर गए ASI की मौत

-File Photo

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक बार फिर पुलिस और नक्सल के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में 29, अगस्त गुरुवार सुबह 8 बजे से एनकाउंटर जारी है। रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। बड़ी खबर ये है कि, सुरक्षाबलों ने 3 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को मार गिराया है। तीनों के शव भी बरामद हो गए है।

DRG, STF और BSF की संयुक्त टीम मौके पर
पुलिस को मौके से भारी मात्रा में हथियार सहित नक्सल सामग्री बरामद करने में सफलता मिली है। DRG, STF और BSF की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी गश्त सर्च पर निकली है। जिला नारायणपुर एवं कांकेर सीमा पर माड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी लगाई गई है। दोपहर 2 बजे तक मिली जानकरी के अनुसार सभी जवान सुरक्षित है। सर्च अभियान अभी भी जारी है।

सर्चिंग पर गए ASI की सड़क हादसे में मौत
वहीं दूसरी ओर बीजापुर जिले में डीआरजी में पदस्थ 39 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक (ASI) तेलम चमरूऔर बस्तर फाइटर का आरक्षक उदय कुमार पटवा बुधवार की रात बाइक से सर्चिंग पर गए थे। इस दौरान मिरतुर क्षेत्र के ग्राम बेचापाल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई थी। सहायक उपनिरीक्षक चमरू तैलम की दंतेवाड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर जिला हॉस्पिटल दंतेवाड़ा में है l पार्थिव शरीर को बीजापुर पुलिस लाइन के लिए रवाना किया जाएगा l जबकि, घायल आरक्षक उदय कुमार की स्थिति सामान्य है। उसका जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...