अनुभूति श्री फाउंडेशन के 8 साल हुए पूरे: संस्था ने 500 पौधों का निःशुल्क किया वितरण, दिया पर्यावरण सुरक्षा और जागरूकता का संदेश

भिलाई। अनुभूति श्री फाउंडेशन के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज संस्था द्वारा पर्यावरण सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु लगभग 500 पौधों का निःशुल्क वितरण किया। ये वितरण DPS स्कूल के(रिसाली), पासकपीश्वर धाम, हनुमान मंदिर के सामने किया गया।

इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा नीम, आवंला, बेल, कचनार, जाम, जामुन, करंज, अमलतास, गुलमोहर, आदि जैसे पौधों का वितरण किया गया। पर्यावरण की सुरक्षा की इस मुहिम में काफी संख्या में लोगों ने उत्सुकता पूर्वक सहभागिता निभाई।

संस्था के सदस्यों ने सड़क पर “पौधों का लंगर “, के नाम की तख्तियां लेकर लोगों को पौधे ले जाने के लिए आकर्षित किया। आज के इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से, डिम्पल कौर, रंजना पटेल, माया कौर, निखिता कौर, अनिता साहू, अनिन्दर कौर, हरिन्दर कौर, विजया शुक्ला, उषा वेल्ली, गंगोत्री सेन, भानबति जामुरिया, निधि साहू, राजेश शर्मा, विक्रम सिंह, बलविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, रमेश शर्मा एवं मास्टर राजवीर सिंह ,विशेष रूप से उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...