दुर्ग कलेक्टर के जनदर्शन से लोगों में बढ़ी उम्मीदें: 22 एक आवेदन करते ही मिल गई 22 माह की पेंडिंग पेंशन…

भिलाई। सोमवार एवं मंगलवार को लगने वाले कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से अनेक नागरिकों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। तकनीकी दिक्कतों की वजह से नागरिकों की समस्याएं लंबित थी। जनदर्शन में उनकी समस्याओं का सामना का निराकरण त्वरित रूप से हो रहा है। दुर्ग नगर निगम में 2 महिलाओं की पेंशन राशि की समस्या इसी तरह से दूर हुई।

सुलोचना ने 22 महीने से पेंशन खाते में नहीं आने की शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की थी। कलेक्टर ने इस संबंध में निगम आयुक्त हरेश मंडावी एवं समाज कल्याण अधिकारी डोनर ठाकुर को निर्देशित किया। इन्होंने बैंक में जाकर इस संबंध में जांच की। जांच में पाया गया कि केवाईसी अपडेट नहीं था क्योंकि थंब इंप्रेशन से संबंधित दिक्कतें आ रही थी।

मौके पर ही तकनीकी समस्या का निराकरण किया गया और सुलोचना के 22 महीने की पेंशन राशि 14000 रुपये बैंक खाते में चली गई। इसी तरह से एक अन्य मामले में 14000 रुपये की पेंशन राशि खाते में गई। एक युवक तो सामूहिक विवाह में शादी कराने की मांग को लेकर आवेदन दिया था। आवेदन निराकरण मान रहे थे लेकिन युवक ने कहा कि, मेरी शादी के लिए लड़की भी प्रशासन ढूंढ देवे। इस बात को लेकर वहां मौजूद लोग भी अवाक रह गए।


आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जनदर्शन से संबंधित आवेदनों की समीक्षा बैठक में चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि जनदर्शन में आए आवेदन नागरिकों की जरूरी समस्याओं से संबंधित होते हैं इनका त्वरित निराकरण किया जाना चाहिए। इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि समय सीमा पर लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। जिन समस्याओं का निराकरण प्रशासन स्तर से संभव है उन्हें प्रशासनिक स्तर पर तथा जिन समस्याओं के निराकरण में राज्य शासन द्वारा मार्गदर्शन की जरूरत है वहां पर राज्य शासन से मार्गदर्शन लेकर समस्याएं हल कराएं।


कलेक्टर ने कहा कि सभी आवेदनों का निराकरण नियमानुसार संभव नहीं होता। जिन मामलों में आवेदनों का निराकरण नियमानुसार संभव नहीं है उस पर आवेदक को सूचना दी जाए।

कलेक्टर ने लीड बैंक ऑफिसर को बताया कि जनदर्शन में कुछ मामले बैंकिंग धोखाधड़ी से संबंधित सामने आ रहे हैं इनमें से कुछ मामले शॉपिंग कॉल से संबंधित धोखाधड़ी के हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का त्वरित निराकरण भी करें और नागरिकों की समस्या का समाधान भी करें तथा इसके साथ ही बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के लिए लगातार जागरूकता शिविरों का आयोजन करें ताकि लोग बैंकिंग से संबंधित अपनी जरूरी जानकारियां साझा करने से बचें।

इसके साथ ही किस तरह से बैंकिंग फ्रॉड आदि होते हैं उन पर भी जानकारी दी जाए तो काफी हद तक यह समस्या रुक पाएगी। कलेक्टर ने कहा कि कुछ मामलों में राजस्व विभाग से संबंधित होते हैं इनमे अतिक्रमण आदि के प्रकरण होते हैं ऐसे प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं से संबंधित जो मामले हैं जैसे ड्रेनेज की समस्या या पानी बिजली की समस्या के मामले हैं। यह सारी समस्याएं प्राथमिकता से निपटाए।

उन्होंने कहा कि कुछ समस्याएं पेयजल जैसी बुनियादी आवश्यकताओं से संबंधित होती हैं इन समस्याओं का प्रभावी निराकरण तभी संभव है जब अमृत मिशन जैसी योजनाओं के शीघ्रता शीघ्र क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि अभी गर्मी आने वाली है ऐसे में पेयजल मिशन से जुड़ी योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन करें ताकि लोगों को किसी तरह से दिक्कत नहीं आए।

कलेक्टर ने कहा कि हर हफ्ते नियमित रूप से जनदर्शन के आवेदनों की मॉनिटरिंग की जाएगी। सुनिश्चित किया जाएगा कि इन आवेदनों का प्रभावी निराकरण हो। जनदर्शन शाखा देखने वाले अधिकारी आवेदनों के प्रभावी निराकरण पर नजर रखेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...