CG में एक और नियुक्ति: विश्व विजय सिंह तोमर बनाए गए छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष, CM साय ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। विश्व विजय सिंह तोमर राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष बनाया गया हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने आदेश जारी किया है। बता दें कि, विश्व विजय सिंह तोमर BJYM अंबिकापुर जिला के अध्यक्ष रहे हैं।

विजय सिंह तोमर को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।\

Exit mobile version