भिलाई। भिलाई भाजयुमो में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। वैशालीनगर मंडल अध्यक्ष विनय सेन को बनाया गया है। कुम्हारी, सुपेला, जामुल समेत कई मंडलों में निम्न लोगों की नियुक्ति हुई है।
भारतीय जनता पार्टी, जिला भिलाई के अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया की अनुमति और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत की सहमति से भाजयुमो जिला भिलाई के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
जानिए सभी नए अध्यक्षों के बारे में…
विनय सेन _ भाजयुमो के सक्रिय कार्यकर्ता व सेन समाज की युवा विंग के पदाधिकारी है।
मनीष कुमार _ किसान मोर्चा सुपेला मंडल के मीडिया प्रभारी रहे है, राधिकानगर निवासी भाजपा, भाजयुमो में सक्रिय।
डिकेश पटेल _ भाजपा आईटी सेल कुम्हारी संयोजक, एबीवीपी कुम्हारी के नगरमंत्री, संघ के महाविद्यालय प्रमुख का दायित्व रहा।
मनोज मेश्राम _ सामाजिक संस्था के सदस्य व 5 वर्षो से भाजपा से जुड़े हैं।
नवीन सिंह _ भाजयुमो के सक्रिय कार्यकर्ता, बूथ प्रभारी, एबीवीपी के उपाध्यक्ष रहे।
सी एच प्रशांत _ दक्षिण भारतीय समाज से जुड़े हैं, भाजपा कार्यकर्ता विगत 6 वर्षो से पार्टी का काम कर रहे।
सोनू यादव _ यादव समाज युवा विंग के सदस्य, भाजपा से 2014 से जुड़े रहे।
ऋतुराज शर्मा _ पूर्व के छात्रसंघ चुनाव में सक्रिय रहे, 2014 से भाजपा में सक्रिय।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षगण भाजपा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे है, और सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे है।
देखिए लिस्ट :-