बिलासपुर हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे रमेश सिन्हा: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश की…

नई दिल्ली। बड़ी खबर नियुक्ति को लेकर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश की। जस्टिस रमेश सिन्हा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे। वर्तमान चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी अगले महीने सेवानिवृत्त होंगे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांच हाई कोर्ट के लिए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की अनुशंसा की है। कॉलेजियम ने इलाहाबाद, कलकत्ता, छत्तीसगढ़, गुजरात और मणिपुर हाईकोर्ट के लिए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की है। कॉलेजियम ने जस्टिस प्रीतिकर दिवाकर को इलाहाबाद हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस, जस्टिस जीएस शिवज्ञानम को कलकत्ता हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस, जस्टिस रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस, जस्टिस सोनिया गोकनी को गुजरात हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस और जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर को मणिपुर हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की अनुशंसा की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...