BJP में नियुक्तियां: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नियुक्ति… भिलाई के आसिम को मिली जिम्मेदारी… बनाये गए सदस्य

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश इकाई ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से नई पदाधिकारी सूची जारी की है। इस सूची में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य की नियुक्ति की गई है। इस संदर्भ में प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे ने सूची जारी की है।

इस सूची में भिलाई के कई कार्यकर्ताओं को भी मौका मिला है। भिलाई के आसिम को भी इस सूची में जगह मिली है। उन्हें छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ का सदस्य बनाया गया है।

Exit mobile version